ब्राह्मण महिला परिषद एवं सुफल फाउंडेशन का तृतीय सर्व समाज सामूहिक विवाह 7 दिसंबर को जयपुर में
जयपुर। ब्राह्मण महिला परिषद एवं सुफल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 7 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। यह भव्य आयोजन जन उपयोगी भवन, सेक्टर 3, जवाहर नगर, जयपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती अरुणा गौड़ ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह सर्व समाज के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समाजों के जोड़े एक ही मंडप में पूरे विधि-विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और समाज में समरसता व सहयोग की भावना मजबूत होती है।
श्रीमती गौड़ ने बताया कि समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। परिषद की बड़ी संख्या में सदस्याएं प्रमुख सहयोगी के रूप में आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 7 दिसंबर 2026
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: जन उपयोगी भवन, सेक्टर 3, जवाहर नगर, जयपुर
संयोजक: श्रीमती अरुणा गौड़
संपर्क: 9983350414
आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी अथवा विवाह हेतु पंजीकरण के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
