सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया पैशन इवेंट पोस्टर का विमोचन, 26 अप्रैल को होगा आयोजन

जयपुर, 25 मार्च 2026: जयपुर स्थित महानगर टाइम्स कार्यालय में आज सिविल लाइंस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल शर्मा जी ने पैशन इवेंट कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया और कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ सहित इवेंट व परिषद से जुडी अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। गोपाल शर्मा जी व अरुणा गौड़ ने जयपुर एवं राजस्थानवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

https://www.instagram.com/reel/DWTxowWk3Lf/?igsh=Y3JwbDdmcXVpYnZ5

कार्यक्रम की आयोजक स्नेहा ओझा ने बताया कि यह पैशन इवेंट 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे राजस्थान से 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में दिव्यांगजन और किन्नर समुदाय के प्रतिभागियों को भी शामिल किया जा रहा है।

इवेंट में गायन, नृत्य और मॉडलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि इसका फिनाले झोटवाड़ा स्थित सूर्या पैराडाइज में होगा। इस शो के मुख्य प्रायोजक राजस्थान खादी संघ हैं, जो इस मंच के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा भगवती प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स और राधिका कल्चरल सोसायटी भी सहयोगी प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता अंकित शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने