डीडवाना, 26 मार्च 2026: ब्राह्मण महिला परिषद ने संगठन विस्तार के तहत डॉ. सुनीता दाधीच को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा की गई।
जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. सुनीता दाधीच, श्री मनीष कुमार शर्मा की धर्मपत्नी हैं और डीडवाना जिले की निवासी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रदेश संगठन के नेतृत्व में ब्राह्मण महिलाओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

