जयपुर, 19 अप्रैल 2026: जयपुर में ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में हवामहल क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं धर्माचार्य स्वामी बालमुकुंद जी आचार्य पधारे।
कार्यक्रम के तहत महाआरती का आयोजन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं। बहनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।


