ब्राह्मण महिला परिषद: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सनातन की रक्षा की शपथ

जयपुर, 19 अप्रैल 2026: जयपुर स्थित जगत गुरु आश्रम में ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भजन, नृत्य और महाआरती के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 ब्राह्मण महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने उपस्थित सभी महिलाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और सनातन धर्म की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

उक्त जानकारी देते हुए अरुणा गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे हाथोज धाम के स्वामी एवं हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने संपन्न किया।

इस अवसर पर जयपुर के पूर्व महापौर पंकज जोशी, पूर्व मंत्री एस.डी. शर्मा, खोले के हनुमान जी के ब्रजमोहन शर्मा तथा मोहन प्रकाश शर्मा ने परिषद की कार्यकर्ताओं के साथ महाआरती में भाग लिया।

महाआरती में परिषद की कार्यकर्ता कमलेश शर्मा, संतोष मिश्रा, रिचा शर्मा, नूतन उपाध्याय, सुमन शर्मा, कृष्णा श्रृंगी, आशा शर्मा, कल्पना गौड़, शुचि आचार्य, पूनम शर्मा, भारती शर्मा, वीणा शर्मा, नीलम शर्मा, सरिता त्रिपाठी, उषा शर्मा, उषा गौड़ सहित लगभग 200 महिलाओं ने एक-एक थाली में 11-11 दीपक सजाकर भव्य महाआरती की।

महाआरती के पश्चात लड्डुओं का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने