जयपुर, 02 मई 2026: जयपुर के सहकार मार्ग स्थित ब्राह्मण महिला परिषद के प्रदेश कार्यालय में देवताओं के दूत, भक्ति और ज्ञान के प्रतीक महान ऋषि नारद मुनि की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने देवर्षि नारद मुनि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गीता शर्मा, नेहा शर्मा, नीलम उपाध्याय, अरुणा पंचोली, मनोरमा शर्मा, उषा गौड़, आशा अनिल शर्मा और मेधावी गौड़ सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में नारद मुनि को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।

