जयपुर में ब्राह्मण महिला परिषद की ओर से सावन के अवसर पर “लहरिया उत्सव” का आयोजन 8 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपनी ढाणी रिजॉर्ट, सीकर रोड, जयपुर में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लहरिया क्वीन प्रतियोगिता, ग्रुप डांस, विभिन्न गेम्स, पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन तथा उपहार एवं पुरस्कार वितरण जैसे आकर्षण होंगे।
संयोजक अरुणा गौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, ब्राह्मण महिला परिषद) है। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी (क्राइम ब्रांच) श्रीमती अदिति कांवट और डॉ. प्रीति शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगी। वहीं डॉ. प्रतीक्षा शर्मा तथा डॉ. लता शर्मा कार्यक्रम की जज की भूमिका निभाएंगी। आयोजन की व्यवस्थाओं में परिषद की विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगी।

