Skip to content

ब्राह्मण महिला परिषद

ब्राह्मण महिलाओ का देशव्यापी संयुक्त मोर्चा – संस्कार सेवा समृद्धि

ब्राह्मण महिला परिषद का लहरिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

· News

IMG 20260808 WA0177

जयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण महिला परिषद राजस्थान द्वारा लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन 8 अगस्त को सीकर रोड, जयपुर स्थित पैराडाइज रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लहरिया उत्सव में महिलाओं ने संस्कृति, समाज और सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा जयपुर में आयोजित लहरिया उत्सव कार्यक्रम में एडिशनल एसपी, क्राइम ब्रांच, श्रीमती अदिति कांवट जी को उनकी उत्कृष्ट जनसेवा एवं समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए “सुफल उत्कृष्ट जनसेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से सफल और यादगार बनाया। लहरिया उत्सव ने राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति, महिला सहभागिता और सामाजिक सेवा की भावना को एक मंच पर प्रस्तुत किया।

WhatsApp