ब्राह्मण महिला परिषद: भगवान परशुराम जन्मोत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाएगा

जयपुर, 20 मार्च 2026: ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव नए स्वरूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित जगतगुरु आश्रम, गोविंद देवजी मंदिर, गुरुद्वारे के पास जनता मार्केट में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में ब्राह्मण महिलाओं के साथ-साथ सर्व समाज की महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी डॉ. वंदना पाण्डेय और प्रो. सरीना कल्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक भजन संध्या से होगा। इसके बाद परिचय और संबोधन का क्रम चलेगा। सायं 6:30 बजे भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसी भावना के साथ परिषद इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश देने का प्रयास करेगी।

यह जानकारी परिषद की महामंत्री एडवोकेट नीलम शर्मा द्वारा जारी की गई।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने