Skip to content

ब्राह्मण महिला परिषद

ब्राह्मण महिलाओ का देशव्यापी संयुक्त मोर्चा – संस्कार सेवा समृद्धि

ब्राह्मण महिला परिषद: विजय लक्ष्मी पलोड़ डीडवाना कुचामन जिला अध्यक्ष नियुक्त

· News

WhatsApp Image 2026 03 22 at 5.23.08 PM

डीडवाना कुचामन/परबतसर, 20 मार्च 2026: ब्राह्मण महिला परिषद ने संगठन विस्तार के तहत श्रीमती विजय लक्ष्मी पलोड़ को डीडवाना कुचामन जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा की गई।

जारी जानकारी के अनुसार, श्रीमती विजय लक्ष्मी पलोड़, श्री कृष्ण कुमार पलोड़ की धर्मपत्नी हैं और परबतसर क्षेत्र, डीडवाना कुचामन जिले की निवासी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रदेश संगठन के नेतृत्व में ब्राह्मण महिलाओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

WhatsApp