नागौर, 20 मार्च 2026: ब्राह्मण महिला परिषद ने संगठन विस्तार के तहत श्रीमती मंजू जोशी को नागौर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा की गई।
जारी जानकारी के अनुसार, श्रीमती मंजू जोशी, डॉ. दामोदर लाल पटौदी की धर्मपत्नी हैं और नागौर शहर की निवासी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रदेश संगठन के नेतृत्व में ब्राह्मण महिलाओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

