जयपुर, 24 मार्च 2026: जयपुर स्थित भाजपा शहर कार्यालय में शहर अध्यक्ष अमित गोयल द्वारा पैशन इवेंट कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री रेखा राठौड़, ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़, उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा और उषा गौड़ सहित पत्रकार मोनिका शर्मा, नेहा खींचा और अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की आयोजक स्नेहा ओझा ने बताया कि यह पैशन इवेंट 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे राजस्थान से 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में दिव्यांगजन और किन्नर समुदाय के प्रतिभागियों को भी शामिल किया जा रहा है।

इवेंट में गायन, नृत्य और मॉडलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि इसका फिनाले झोटवाड़ा स्थित सूर्या पैराडाइज में होगा।
इस शो के मुख्य प्रायोजक राजस्थान खादी संघ हैं, जो इस मंच के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा भगवती प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स और राधिका कल्चरल सोसायटी भी सहयोगी प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता अंकित शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे।

