Skip to content

ब्राह्मण महिला परिषद

ब्राह्मण महिलाओ का देशव्यापी संयुक्त मोर्चा – संस्कार सेवा समृद्धि

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

· News

IMG 20260405 WA0125

जयपुर, 5 अप्रैल 2026: जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने आज सुबह भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले भजन, नृत्य एवं महाआरती कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर के पास स्थित जगत गुरु आश्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे भजन और महिलाओं के नृत्य प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ होगा और शाम 6 बजे सांसद मंजू शर्मा के कर कमलों द्वारा महाआरती के साथ संपन्न होगा। महाआरती के दौरान शामिल होने वाली सभी महिलाओं के हाथ में एक-एक दीप होगा, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ेगी।

यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि पोस्टर विमोचन के दौरान एडवोकेट गीता शर्मा, एडवोकेट नीलम शर्मा, कृष्णा श्रृंगी, शुचि आचार्य, अल्पना शर्मा, सरिता त्रिपाठी और नूतन उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने लाल चुनरी ओढ़ाकर सांसद मंजू शर्मा का स्वागत किया।

WhatsApp