नदबई/भरतपुर, 23 मार्च 2026: नदबई की श्रीमती पूनम अशोक शर्मा को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम गुट) में प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति को शिक्षा और संगठन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
श्रीमती पूनम शर्मा वर्तमान में ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश महामंत्री भी हैं और सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने पूनम शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

