ब्राह्मण महिला परिषद: कविता गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जोधपुर, 23 मार्च 2026: ब्राह्मण महिला परिषद ने संगठन विस्तार के तहत श्रीमती कविता गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा की गई।

जारी जानकारी के अनुसार, श्रीमती कविता गौड़ जोधपुर शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र की निवासी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रदेश संगठन के नेतृत्व में ब्राह्मण महिलाओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने