ब्राह्मण महिला परिषद ने गौशाला में गौमाता को खिलाया चारा

जोधपुर, 28 मार्च 2026: जोधपुर में ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं ब्राह्मण महिला मित्र मंडली द्वारा सामाजिक सेवा के तहत गौमाता को हरा चारा खिलाया गया। यह कार्यक्रम पाल रोड स्थित कृष्णा गौशाला, पाल बालाजी मंदिर के सामने प्रातः 9 बजे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कविता गौड़ सहित संतोष त्रिपाठी, अनीता शर्मा, संगीता शर्मा, बुलबुल गौड़, जसोदा शर्मा, कुमकुम शर्मा और राजबाला चांदोरा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से गौसेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने