नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरीं अरुणा गौड़, मोदी सरकार की सराहना

जयपुर, 15 अप्रैल 2026: ब्राह्मण महिला परिषद की अध्यक्ष और सुफल फाउंडेशन की डायरेक्टर अरुणा गौड़ ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर इस अधिनियम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अरुणा गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनकी इच्छाशक्ति दृढ़ है और बड़े निर्णय लेने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे फैसले इसी मजबूत नेतृत्व का उदाहरण हैं।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, जिसके कारण बार-बार प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो सका।

उन्होंने अंत में कहा कि वर्तमान नेतृत्व में यह संभव हो पाया है, इसलिए “मोदी हैं तो मुमकिन है” जैसी बात लोगों के बीच विश्वास के रूप में स्थापित हुई है।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने