ब्राह्मण महिला परिषद एवं सुफल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लहरिया उत्सव मनाया गया

जयपुर। यहां सीकर रोड के एक रिजॉर्ट में रविवार को ब्राह्मण महिला परिषद की ओर से लहरिया उत्सव मनाया गया, जिसमें ब्राह्मण एवं अन्य समाज की लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने भाग लिया। इस रंगीले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति शर्मा, डायरेक्टर फाइनेंस, पुलिस मुख्यालय जयपुर और श्रीमती अदिति कांवट, एडिशनल एसपी, पुलिस क्राइम ब्रांच थीं। कार्यक्रम की जज डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर, रामकृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन तथा डॉ. लता शर्मा, एडवोकेट, डिप्टी डायरेक्टर कॉलेज थीं।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद लहरिया उत्सव क्वीन प्रतियोगिता हुई, जिसमें अनीता तिवारी प्रथम और प्रीति शर्मा द्वितीय रहीं। सोलो डांस में प्रियंका शर्मा प्रथम और जानवी द्विवेदी द्वितीय रहीं और ग्रुप डांस में नूतन उपाध्याय की टीम प्रथम तथा मीनाक्षी द्विवेदी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। गेम्स में सीमा शर्मा और नीलम उपाध्याय की टीम प्रथम रही। इनके अलावा अलग-अलग क्विज में अनेक महिलाओं ने इनाम जीते। एक क्विज थी, वह कौन-सा जल है जिसे हम पी नहीं सकते? इसका उत्तर कोई भी महिला नहीं दे पाई।

इस प्रकार ब्राह्मण महिला परिषद और सुफल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह लहरिया उत्सव सुपर डूपर रहा।

इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने भी सारगर्भित गीत और कविता सुनाकर बहनों और समाज को सांस्कृतिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की सहयोगी संस्था सुफल फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर पुलिस अधिकारी श्रीमती अदिति कांवट को उनकी समाज सेवा के लिए “सुफल उत्कृष्ट जनसेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया और काष्ठ पर उकेरा गया प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम अति सफल रहा, जिसमें बहनों ने नृत्य के साथ गेम्स और क्विज का भरपूर आनंद उठाया। महिलाओं ने कार्यक्रम, स्थान और राजस्थानी भोजन की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा शर्मा और नेहा शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अतिथियों और जजों के साथ-साथ आयोजक टीम के वैद्य ओमप्रकाश दाधीच, परबतसर, एडवोकेट गीता शर्मा, रिचा शर्मा, मंजू शर्मा, नूतन उपाध्याय, सुमन शर्मा, शुचि आचार्य, सोनी डालमिया, कृष्णा श्रृंगी और वीना शर्मा को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को ब्राह्मण महिला परिषद की की-चेन और मीनाक्षी सुपारी के पाउच भेंट किए गए।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने