जयपुर, 13 अप्रैल 2026: आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन (एआईबीएफ) के राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल श्री यशपाल तिवारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान की चर्चित ब्राह्मण महिला समाजसेवी एवं ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ को आईबीएफ लेडीज विंग का पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अरुणा गौड़ ने आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एस.डी. शर्मा तथा केंद्रीय कार्यकारिणी का अपने पुनः मनोनयन के लिए आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि गत माह जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके द्वारा पिछले दो वर्षों से आयोजित किए जा रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई थी।

