परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम: वैवाहिक परिचय कार्यक्रम की घोषणा

13 अप्रैल 2026: ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनें केसरिया साड़ी या ड्रेस पहनकर आएंगी। साथ ही प्रत्येक महिला एक थाली और 11 इलेक्ट्रिक दीये साथ लेकर आएंगी।

इसके साथ ही परिषद द्वारा एक नई पहल के तहत वैवाहिक परिचय कार्यक्रम की घोषणा भी की गई है। अरुणा गौड़ ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल के कार्यक्रम के दिन निशुल्क वैवाहिक बायोडाटा फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फॉर्म्स को भरकर आगामी युवक-युवती परिचय कार्यक्रम में लाना होगा, जो अगस्त या सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अभिभावकों से अपने पुत्र-पुत्रियों को साथ लाने का भी आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं की मांग पर शुरू की जा रही है और इससे पहले परिषद द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। परिषद पूर्व में दो बार सामूहिक विवाह का सफल आयोजन कर चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि वैवाहिक फॉर्म इस तरह तैयार किया जा रहा है कि अन्य जातियों के युवक-युवतियां भी इसमें भाग ले सकें, जिससे चयन का दायरा बढ़ सके। उन्होंने कहा कि समाज में कई युवक विवाह योग्य आयु पार कर रहे हैं और इस पहल से उनके परिवार बसाने में सहायता मिल सकती है।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने