जयपुर, 7 अप्रैल 2026: जयपुर में आज ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ एवं परिषद की अन्य बहनों द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन लोकप्रिय विधायक एवं धर्माचार्य बालमुकुंद आचार्य से कराया गया।
यह कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 को गोविंद देव जी मंदिर के पास स्थित जगत गुरु आश्रम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे भजन एवं नृत्य प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ होगा और सायं महाआरती के साथ संपन्न होगा।प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी और कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।


