नारी शक्ति वंदन पोस्टर पर समर्थन में अरुणा गौड़ सहित महिलाओं ने किए हस्ताक्षर

जयपुर, 14 अप्रैल 2026: जयपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ सहित परिषद की अन्य महिला सदस्यों ने पोस्टर पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर कई महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी आवाज उठाई।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत स्थान देगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका को और सशक्त करेगा।प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महिला परिषद की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने इस पहल का समर्थन किया।

संस्कार, सेवा, समृद्धि।

ब्राह्मण महिला परिषद – राजस्थान। ब्राह्मण महिलाओ का संयुक्त सशक्त मोर्चा।

परिषद के बारे में

सदस्य बने